Move to Jagran APP

घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

पूरनपुर रोड पर सड़क किनारे राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने जब उसे देखा तो सामाजिक वानिकी एवं वन्यजीव प्रभाग को जानकारी दी। कुछ देर बाद ही विभाग की टीम मौके पर जा पहुंची। घायल मोर को गजरौला के पशु अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 11:18 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 06:12 AM (IST)
घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

जेएनएन, गजरौला (पीलीभीत) : पूरनपुर रोड पर सड़क किनारे राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने जब उसे देखा तो सामाजिक वानिकी एवं वन्यजीव प्रभाग को जानकारी दी। कुछ देर बाद ही विभाग की टीम मौके पर जा पहुंची। घायल मोर को गजरौला के पशु अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान मौत हो गई। सामाजिक वानिकी विभाग की टीम ने मोर का शव कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम कराकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

loksabha election banner

पीलीभीत-पूरनपुर रोड पर माला कॉलोनी के मोड़ के निकट बांस तथा अन्य वृक्षों का झुरमुट है। झुरमुट के आसपास करीब एक दर्जन मोर अपना बसेरा बनाए हुए हैं। सुबह के समय अक्सर एक साथ कई मोर झुरमुट से बाहर निकलकर सड़क पर आ जाते हैं। गुरुवार को सुबह सड़क पर विचरण कर रहा एक मोर किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया था। चिकित्सक डॉक्टर एसके राठौर घायल मोर का उपचार शुरू किया, लेकिन मौत हो गई। सामाजिक वानिकी के वन दारोगा रामाधार ने बताया कि मोर के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे दफना दिया जाएगा। साथ ही इस मामले में अज्ञात के खिलाफ विभागीय केस दर्ज करके जांच होगी। उन्होंने बताया कि आसपास के ग्रामीणों को राष्ट्रीय पक्षी की रक्षा करने और उनकी देखभाल करने लिए जागरूक किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.