भतीजे की हत्या के आरोपित को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने पांच दिन पूर्व लाठी से प्रहार कर अपने भतीजे को मौत के घाट उतार देने वाले आरोपित व उसके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जेएनएन, बीसलपुर: कोतवाली पुलिस ने पांच दिन पूर्व लाठी से प्रहार कर अपने भतीजे को मौत के घाट उतार देने वाले आरोपित व उसके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बढ़ेपुरा धारम निवासी नोखे लाल, महेंद्र व दीनदयाल सगे भाई है। जिनमे आपस में बंटवारे के बाद नोखे लाल अपने भाई दीनदयाल के साथ शामिल में परिवार चला रहे थे। महेंद्र ने अलग गांव में ही मकान बना लिया था। जिसमें वह अपने परिवार के साथ रह रहा था। विगत 20 मई की शाम को दीनदयाल गन्ने की फसल को सूखता देख अपने घर से सिचाई करने के लिए पाइप ले गया था। खेत पर पहुंचने के बाद बोरिग-इंजन से पाइप लगाकर अपने भाई महेंद्र के खेत से निकाल दिया। इसी दौरान महेंद्र भी अपने खेत पर पहुंच गया था। वह दीनदयाल से इस बात को लेकर गाली गलौच करने लगा। कहने लगा था कि खेत में पाइप डालने से उसकी फसल खराब हो रही है। देखते ही देखते दोनों के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया था। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे। उपचार के दौरान महेंद्र के भतीजे रोहित की मौत हो गई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपित महेंद्र व उसके पुत्र रामप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।