दिल्ली में फंसे लोगों को वरुण गांधी ने पहुंचाई मदद
भाजपा सांसद वरुण गांधी दिल्ली में रहते हुए इन दिनों यहां के जो लोग वहां फंस गए हैं उन्हें खाने पाने की सामग्री से लेकर इलाज कराने तक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पीलीभीत जनपद के सौ से अधिक लोग लॉकडाउन के चलते दिल्ली में फंसे हुए हैं।
जासं, पीलीभीत : भाजपा सांसद वरुण गांधी दिल्ली में रहते हुए इन दिनों यहां के जो लोग वहां फंस गए हैं, उन्हें खाने पाने की सामग्री से लेकर इलाज कराने तक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पीलीभीत जनपद के सौ से अधिक लोग लॉकडाउन के चलते दिल्ली में फंसे हुए हैं। कुछ लोग हरियाणा के गुरुग्राम में हैं। तीस लोगों का एम्स में इलाज भी करवा रहे। एक महीने तक उनकी दवाइयों तथा खाने पीने का इंतजाम सांसद की ओर से कराया गया है। भाजपा सांसद ने ट्वीट कर जानकारी दी है। सांसद ने बताया कि वह लगातार जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं। नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं, दवाइयों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।