Move to Jagran APP

बेरोजगारों, किसानों को भाजपा ने ठगा: केशव

व्यापारियों को अच्छे दिन आने की बात कहते हुए भाजपा सरकार में ठगा गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 12:20 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 12:20 AM (IST)
बेरोजगारों, किसानों को भाजपा ने ठगा: केशव
बेरोजगारों, किसानों को भाजपा ने ठगा: केशव

जेएनएन, पीलीभीत: युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव ने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े चार सालों में युवाओं और व्यापारियों को अच्छे दिन आने की बात कहते हुए भाजपा सरकार में ठगा गया। रोजगार के कोई अवसर नहीं दिए गए। इससे युवा बेरोजगार घूम रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी वर्गों का सहयोग कर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

loksabha election banner

शनिवार को युवा क्रांति यात्रा के पूरनपुर पहुंचने पर खमरिया तिराहे पर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय खान ने अपनी पूरी टीम के साथ बैंड बाजों से स्वागत किया। इसके बाद यात्रा को सभा स्थल लाया गया। यहां कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता हासिल की। राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजी के अलावा कुछ नहीं कर रही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि देश को कांग्रेस की जरूरत है। देश को बर्बाद करने का काम भाजपा कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा पिछले 60 सालों से कांग्रेस ने इस देश को बनाने का काम किया है। महासचिव अशफाक सकलेनी ने कहा भाजपा किसी भी वर्ग का सम्मान नहीं कर रही है। पूर्व विधायक अरशद खान ने भाजपा सरकार में बेरोजगारों, किसानों, युवाओं की बढ़ती समस्याओं को लेकर बेहद ¨चता व्यक्त की। जिलाध्यक्ष हरप्रीत ¨सह चब्बा ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों की यात्रा कर रहे हैं। पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में दुजाराम पांडे, वीरेंद्र रस्तोगी, बासुदेव ठाकुर, रमेश देवल, विशंभर दयाल, राधेश्याम सागर, शेखू बाबा, सलमान सहित बड़ी संख्या पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तथ्य

पूरनपुर पहुंचने पर कांग्रेस की युवा क्रांति यात्रा का हुआ स्वागत

सभा कर पार्टी कार्यकर्ताओं में पदाधिकारियों ने भरा उत्साह, जोश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.