रविवार को आएंगी केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी
पीलीभीत : स्थानीय सांसद व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी रविवार को तीन दिव
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Sep 2017 08:17 PM (IST)Updated: Fri, 01 Sep 2017 08:17 PM (IST)
पीलीभीत : स्थानीय सांसद व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर यहां आ रही हैं। सांसद के प्रवक्ता एमआर मलिक के अनुसार केंद्रीय मंत्री दिल्ली से बरेली होते हुए सीधे बीसलपुर पहुंचेंगी। क्षेत्र के चार गांवों में उनकी जनसभाएं होंगी। अगले दिन सोमवार को सुबह आठ बजे शहर में अपने अस्थाई निवास शंकर साल्वेंट पर कार्यकर्ताओं के मुलाकात करेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें