पीलीभीत में सुबह-सुबह हत्या: 20 साल पुरानी रंजिश में बांक से काट दिया, गांव में तनाव के बाद PAC तैनात
पीलीभीत के बिलहरी गांव में 20 साल पुरानी रंजिश के चलते एक ग्रामीण वेदराम की बांके से हत्या कर दी ...और पढ़ें
HighLights
पीलीभीत के बिलहरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते हत्या।
ग्रामीण वेदराम को बांके से काटकर मौत के घाट उतारा।
20 साल पुराने विवाद के कारण गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी में घर से खेत तरफ शौच को जा रहे ग्रामीण की पुरानी रंजिश के चलते बांका (धारदार हथियार) से प्रहार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने गांव में पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस को तैनात कर दिया गया।
घटना में पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपी रामदेव एवं श्यामदेव को हिरासत में ले लिया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी निवासी वेदराम का गांव के ही कुछ लोगों से करीब 20 साल पहले विवाद हो गया था। उस समय मारपीट और हमले के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गई थी। इसी को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपित पक्ष तभी से बदला लेने की सोच रहा था।

मौके पर जमा लोग।
पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही आरोपितों में दिया घटना का अंजाम
मंगलवार की सुबह वेदराम आठ बजे के करीब घर से खेत पर शौच के लिए जा रहे थे। रास्ते में फिर कहासुनी हो गई। आरोपितों ने उन पर ताबड़तोड़ बांका से प्रहार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली पवन कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। हमला करने के बाद आरोपित भाग गए।
20 वर्ष पहले एक युवक की हत्या करने को लेकर चल रही थी रंजिश
आपसी रंजिश के चलते घटना से गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है। गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया। गांव के लोग शव उठाने से पहले आरोपितों की गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं।
