Move to Jagran APP

घर में घुसा तेंदुआ, परिवार ने शोर मचाकर बचाई जान

माधोटांडा(पीलीभीत) : टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के सीमावर्ती गांवों में तेंदुएं का आतंक जारी है। तेंदुआ एक घर में घुस गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 11:03 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:03 PM (IST)
घर में घुसा तेंदुआ, परिवार ने शोर मचाकर बचाई जान
घर में घुसा तेंदुआ, परिवार ने शोर मचाकर बचाई जान

माधोटांडा(पीलीभीत) : टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के सीमावर्ती गांवों में तेंदुएं ने तीन महीने से आंतक मचा रखा है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे तेंदुआ गांव कंजिया ¨सहपुर में एक घर में घुस गया। घर में मौजूद परिवार ने शोर मचाकर किसी तरह ग्रामीणों को जुटाया और अपनी जान बचाई। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

loksabha election banner

गांव कंजिया सिंहपुर निवासी आलोक सरकार शुक्रवार रात करीब आठ बजे परिवार के साथ खाना खाने के बाद आग सेंक रहे थे। तभी अचानक जंगल से निकलकर तेंदुआ उनके घर तक पहुंच गया। उनके घर में किवाड़(दरवाजा) नहीं होने के कारण तेंदुआ घर में घुस आया। तेंदुआ को देखकर आलोक, उनकी पत्नी और दो बच्चे घबरा गए। उन्होंने शोर मचाते हुए आसपास रहने वाले ग्रामीणों को जुटाया और किसी तरह अपनी जान बचाई। तेंदुआ के घर में घुसने की घटना के बाद डर के मारे ग्रामीण रात भर जागते रहे। बता दें कि तीन दिन पहले सुंदर नगर गांव में तेंदुआ ने एक बच्ची को हमला बोलकर घायल कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.