कलीनगर-सकरिया मार्ग गड्ढों में तब्दील
तहसील मुख्यालय से शाहगढ़ होकर सकरिया तक जाने वाला मार्ग वर्षों से बदहाल है। मार्ग की मरम्मत न होने से सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। गढ्डों से बचने के लिए आने जाने वाले रोड छोड़ कर कचे साइड से गुजरने को मजबूर हो जाते हैं। वाहन के गड्ढों में फंसकर पलटने का खतरा रहता है।
पीलीभीत,जेएनएन : तहसील मुख्यालय से शाहगढ़ होकर सकरिया तक जाने वाला मार्ग वर्षों से बदहाल है। मार्ग की मरम्मत न होने से सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। गढ्डों से बचने के लिए आने जाने वाले रोड छोड़ कर कच्चे साइड से गुजरने को मजबूर हो जाते हैं। वाहन के गड्ढों में फंसकर पलटने का खतरा रहता है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक इस रोड पर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। फिर भी मरम्मत नहीं कराई जा रही।
कलीनगर को तहसील बने कई साल हो चुके हैं लेकिन तहसील मुख्यालय तक आने जाने वाले कुछ प्रमुख मार्ग अभी तक जर्जर अवस्था में हैं। इस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कुछ समय पहले कलीनगर- पूरनपुर वाला जर्जर रोड हाटमिक्स से बन गया लेकिन कलीनगर से शाहगढ़ होकर सकरिया में असोम रोड जोड़ने वाला मार्ग अभी तक बदहाल है।
काफी समय से पूरा मार्ग उखड़ा पडा है। गड्ढों के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जन प्रतिनिधियों से भी रोड बनवाने की मांग की है लेकिन समस्या दूर नहीं हुई है।
हरपिदर सिंह इस रोड से ही शिवनगर क्षेत्र के लोग तहसील मुख्यालय आते जाते हैं। इस क्षेत्र के सैकड़ों लोग शाहगढ़, सकरिया ,पूरनपुर, पीलीभीत जाते हैं, लेकिन रास्ता जर्जर होने से परेशानी होती है।
रक्षपाल सिंह
तहसील क्षेत्र का यह प्रमुख रोड है। पूरा रोड खराब पड़ा है। अभी तक मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। गड्ढे भरने के बाद रोड को हाटमिक्स से बनवाया जाना चाहिए।
बलराम सिंह कलीनगर- सकरिया रोड कई साल से खराब हालत में है। वाहनों का निकालना मुश्किल हो रहा है लेकिन फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस रोड के हाटमिक्स से बनने से क्षेत्रीय लोगों समस्या दूर हो सकेगी।
कुलदीप सिंह सड़क पर गढ्डों को समय से भरवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस समस्या के बारे में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा।
-रामस्वरूप,उपजिलाधिकारी कलीनगर