चूका भ्रमण के लिए जिप्सी बुकिग स्थल तय
टाइगर रिजर्व के चूका एवं अन्य पर्यटन स्थलों पर भ्रमण के लिए पर्यटकों की सुविधा को जिप्सी के लिए बुकिग स्थल तय कर दिए गए हैं। मुस्तफाबाद नेहरू पार्क महोफ रेंज कैम्पस व शहीद सुरेंद्र सिंह पार्क पर जिप्सी के लिए बुकिग स्थल मुस्तफाबाद निर्धारित किया गया।
पीलीभीत,जेएनएन : टाइगर रिजर्व के चूका एवं अन्य पर्यटन स्थलों पर भ्रमण के लिए पर्यटकों की सुविधा को जिप्सी के लिए बुकिग स्थल तय कर दिए गए हैं। मुस्तफाबाद, नेहरू पार्क, महोफ रेंज कैम्पस व शहीद सुरेंद्र सिंह पार्क पर जिप्सी के लिए बुकिग स्थल मुस्तफाबाद निर्धारित किया गया। इन स्थलों पर बुकिग के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। पर्यटक फोन के माध्यम से अपनी बुकिग करा सकते है। मुस्तफाबाद में देवेंद्र मोबाइल नंबर 8958888946, नेहरू पार्क ए.रहमान 9719602466, महोफ रेंज कैम्पस ओम प्रकाश 9675705046 व शहीद सुरेंद्र सिंह पार्क देवेंद्र 8958888946 की तैनाती की गई है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व घूमने आने वाले सैलानियों के लिए होम स्टे की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बुकिग के लिए स्थलों को चिन्हित कर सहायकों की नियुक्ति की गई है। अर्थ होम स्टे के लिए बराहीं गेस्ट हाउस पर दिव्या शाह 7838055172, चूका विलेज कैंप मुस्ताफाबाद नबाब सिंह 9759915144 व चूका विलेज कैंप विक्रम जीत सिंह 8193073773 बुकिग सहायकों की नियुक्ति की गई है।