प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रसियों ने किया प्रदर्शन
प्रदेशव्यापी आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा सरकार की जन विरोधी नीतियों के पत्रक वितरित किए। कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
संस, बीसलपुर (पीलीभीत) : प्रदेशव्यापी आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा सरकार की जन विरोधी नीतियों के पत्रक वितरित किए। कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। बाद में सरकार की नीतियों के खिलाफ तहसील रोड पर पत्रक वितरित किए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नवीन सक्सेना ने लोगों को बताया कि प्रदेश सरकार की नीतियों से विकास पिछड़ता जा रहा है। शिक्षित युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अनिल चौहान, राजेश कुमार, नितिन कुमार कार्यकर्ता शामिल थे।