मौसम के बदले मिजाज से पीटीआर में अलर्ट
मौसम के करवट बदलते ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके तहत मानसून गश्त की तर्ज पर गश्त के आदेश जारी किए गए हैं। जिसके चलते पीटीआर की पांचों रेंज में लगातार गश्त की जा रही है। साथ ही गश्त का दायरा भी बढ़ा दिया गया है।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत :
मौसम के करवट बदलते ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके तहत मानसून गश्त की तर्ज पर गश्त के आदेश जारी किए गए हैं। जिसके चलते पीटीआर की पांचों रेंज में लगातार गश्त की जा रही है। साथ ही गश्त का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। क्योंकि बारिश के दौरान जंगल के आसपास शिकारी सक्रिय हो जाते हैं। जिस पर वन विभाग कर्मचारी लगातार नजर रखी जा रही है।
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण टाइगर रिजर्व में गश्त तेज कर दी गई है। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने मानसून गश्त की तर्ज पर गश्त करने के आदेश जारी किए हैं। जंगल के अंदर चार पहिया वाहन जंगल के हर हिस्से में नहीं पहुंच सकते। लिहाजा जंगल की पांचों रेंजों में स्थित 52 बीटों में अलग-अलग बीट इंचार्ज अपने कर्मचारियों के साथ पैदल गस्त कर रहे हैं। महोफ रेंज में रेंजर आरिफ जमाल, बराही रेंज में रेंजर डीके गोयल, माला रेंज में रेंजर राम जी, हरीपुर रेंज में रेंजर आरके शर्मा और दियोरिया रेंज में कार्यवाहक रेंजर ने अपने-अपने क्षेत्र में स्टाफ के साथ पैदल गश्त की।