सरकारी भवन को खोखला कर रहे दीवारों पर उगे पेड़
सरकारी महकमे की लापरवाही से भवनों पर उगने वाले पेड़ों को नहीं हटाया जा रहा है। नए भवनों की दीवारें खोखली होने के साथ जर्जर हो रही हैं। कभी भी यह हादसे का रूप ले सकती हैं। साफ सफाई और रंगाई पुताई के बाद भी यह अनदेखी किसी भी समय भारी पड़ सकती है।
पूरनपुर (पीलीभीत) : सरकारी महकमे की लापरवाही से भवनों पर उगने वाले पेड़ों को नहीं हटाया जा रहा है। नए भवनों की दीवारें खोखली होने के साथ जर्जर हो रही हैं। कभी भी यह हादसे का रूप ले सकती हैं। साफ सफाई और रंगाई पुताई के बाद भी यह अनदेखी किसी भी समय भारी पड़ सकती है।
पूरनपुर के सहकारी अस्पताल की बिल्डिग में काफी समय पहले दीवार पर एक पाकड़ का पेड़ उग आया था। ध्यान न दिए जाने से यह बढ़ता चला गया। इस बीच कई बार रंगाई पुताई आदि कार्य हुए लेकिन इस पेड़ को हटाने की जरूरत नहीं समझी गई। अब पेड़ एक बड़ा आकार लेने लगा है। पेड़ ने चारों तरफ कई कई फिट तक जगह घेर ली है। पेड़ के ऊपर पानी छत पर पानी की टंकी लगी होने से ओवर फ्लो हो जाने पर पानी का रिसाव पेड़ से होकर गुजरता है जिससे यह तेजी के साथ बड़ा हो रहा है। पेड़ के आकार लेने से भवन की दीवारें खोखली हो रही है। रंगाई पुताई के समय भी इस पेड़ को नहीं हटाया जा रहा है जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। तेज हवाओं से यह भवन की दीवारों को कमजोर भी कर रहा है। एमओआईसी डॉ. छत्रपाल ने बताया कि साफ सफाई के दौरान पेड़ को हटवाया जाएगा। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।