Move to Jagran APP

हैंडपंप खराब होने से नहीं मिल रहा पानी

पानी शुद्ध न निकलने पर वर्षों पहले सरकार की ओर से जगह- जगह इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए थे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 12:03 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 12:03 AM (IST)
हैंडपंप खराब होने से नहीं मिल रहा पानी
हैंडपंप खराब होने से नहीं मिल रहा पानी

पूरनपुर (पीलीभीत) : पानी शुद्ध न निकलने पर वर्षों पहले सरकार की ओर से जगह- जगह इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए गए थे। इन हैंडपंपों से पानी गहराई से आने के साथ ही शुद्ध होकर निकलता था। इन हैंडपंपों से साफ और शुद्ध पानी मिलने से लोग इन पर निर्भर हो गए। अधिकांश घरों में सरकारी नल का पानी पिया जाता है। हैंडपंप खराब होने पर मरम्मत नहीं कराई जाती, जिससे लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

loksabha election banner

नगर, गांव, देहात और सड़क किनारे इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए थे। इनसे लोगों को काफी सहूलियत हुई। घरों में भी पीने के लिए हैंडपंपों का पानी इस्तेमाल किया जाने लगा। सैकड़ों हैंडपंप खराब हो गए हैं। उनकी मरम्मत न कराए जाने से लोग उनमें पशु बांधने लगे हैं। वहीं शुद्ध पानी की किल्लत होने से लोगों में रोष है। दर्जनों हैंडपंप रीबोर होने के साथ ही उनकी मरम्मत कराई जानी है। शिकायत के बावजूद उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

गढ़वाखेड़ा : गांव वासुपूर में प्रधान के घर से कुछ दूरी पर हैंडपंप टूटा पड़ा है। ऐसे कई गांव हैं, जहां हैंडपंप खराब पड़े हैं। हरियापुर तालुके चांदपुर, धनेगा जिससे राहगीरों को गर्मी के मौसम में हैंडपंप खराब होने से परेशानियां होती हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत कराई जा रही है। मुझे सूचना मिलती है तो ग्राम प्रधान को सूचित कर हैंडपंप को सही करवा देते हैं। ग्राम प्रधान को बताकर हैंडपंप सही कराया जा सकता है।

सतीश कुमार पांडेय, बीडीओ पूरनपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.