Move to Jagran APP

गुरुद्वारों में सजा भव्य दीवान, धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व

नगर और देहात क्षेत्र में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में गुरु का भव्य दीवान सजाया गया। रागी जत्था और ढाडी जत्थों ने गुरुवाणी का बखान किया। अटूट लंगर बरता गया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद छका।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 11:05 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:21 AM (IST)
गुरुद्वारों में सजा भव्य दीवान, धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व

पूरनपुर (पीलीभीत) : नगर और देहात क्षेत्र में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में गुरु का भव्य दीवान सजाया गया। रागी जत्था और ढाडी जत्थों ने गुरुवाणी का बखान किया। अटूट लंगर बरता गया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद छका।

loksabha election banner

नगर के ब्लाक रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिह सभा में 12 अप्रैल से अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया जिसका समापन रविवार को हुआ। यहां हजूरी रागी जत्था भाई गुरमेज सिंह ने गुरुवाणी का बखान किया। मुख्य ग्रंथी जसपाल सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना पर प्रकाश डाला। शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी से प्रचारक सतवंत सिंह ने भी संगत को निहाल किया। गुरुद्वारे के प्रधान बलजीत सिंह खैहरा, जागीर सिंह, सुखदेव सिंह, मास्टर गुरदयाल सिंह, हरविदर सिंह सन्नी, चतविदर सिंह, गुरमीत कौर आदि मौजूद रहे।

घुंघचाई : बैसाखी पर्व क्षेत्र के सिमराया, गोपालपुर, घाटमपुर, शाहबाजपुर, कालाबोझ, सुंदरपुर सहित कई गुरुद्वारों में मनाया गया। लोगों ने सबसे पहले गुरुद्वारे में माथा टेका और खेतों से काटी पहली फसल चढ़ाया। आज के ही दिन खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। श्री गुरु गोविद सिंह ने पंच प्यारों को अमृत छकाया था जिसके बाद उन्हें पंज प्यारों ने अमृत छकाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.