बाइक से दुल्हन लाने का वीडियो वायरल
लॉकडाउन प्रोटोकाल के नियमों के मकसद से शादी के बाद दूल्हा दुल्हन के बाइक से लौटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बरेली के फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास बनाया गया है।
जासं, पीलीभीत : लॉकडाउन प्रोटोकाल के नियमों के मकसद से शादी के बाद दूल्हा दुल्हन के बाइक से लौटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बरेली के फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास बनाया गया है। मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र से शादी कर दुल्हन को बाइक से लाने वाले दूल्हा रिकू सागर को पीलीभीत का निवासी बताया गया है,जबकि दुल्हन का नाम मोहनी है। टोल प्लाजा पर मौजूद कुछ लोगों ने नव दंपती द्वारा लॉकडाउन प्रोटोकाल का पालन किए जाने का ताली बजाकर स्वागत किया। दूल्हे का कहना था कि कार से इस कारण नहीं गए , क्योंकि फिजीकल डिस्टेंसिग का पालन नहीं हो पाता। लिहाजा दो बाइक से ही शादी करने अपने भाई के साथ पहुंचे थे। दुल्हन को जब फोन पर इस बारे में बताया गया तो वह दो दिन विचार विमर्श कर बाइक से आने के लिए सहमत हो गई।