पीलीभीत में गैंगरेप में असफल लोगों ने किशोरी को जिंदा जलाया, गंभीर
पीलीभीत में कल देर रात चार लोगों ने एक किशोरी के साथ गैंगरेप का प्रयास किया। अपने प्रयास में सफल न रहने पर इन लोगों ने किशोरी को जिंदा जला दिया।
पीलीभीत (जेएनएन)। महिलाओं की सुरक्षा करने में प्रदेश का पुलिस विभाग नाकाम साबित हो रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब रेप तथा गैंगरेप की कम से कम आधा दर्जन वारदात सामने न आए।
पीलीभीत में कल देर रात चार लोगों ने एक किशोरी के साथ गैंगरेप का प्रयास किया। अपने प्रयास में सफल न रहने पर इन लोगों ने किशोरी को जिंदा जला दिया। यह वहशी दरिंदे वहां काफी देर तक खड़े रहे, लेकिन जब किशोरी बुरी तरह से चीखने लगी तो यह चारों वहां से भाग खड़े हो गए। इसके बाद भी पुलिस को इस कांड की भनक तक नहीं लग पाई।
पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर गांव में कल देर रात गैंग रेप में असफल होने पर चार दरिंदों ने किशोरी को केरोसीन डालकर जिन्दा जलाया। किशोरी के शोर बचाने के बाद वहां पहुंचे कुछ लोगों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब पुलिस उनको खोजने में लगी है।