आग लगने से जल गया चार बीघा गन्ना
अचानक किसान के गन्ने के खेत में आ लग गई। चार बीघा गन्ना जल गया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसान ने हजारों का नुकसान होने की बात कही है।
शेरपुरकलां (पूरनपुर): अचानक किसान के गन्ने के खेत में आ लग गई। चार बीघा गन्ना जल गया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसान ने हजारों का नुकसान होने की बात कही है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम बिलहरी निवासी पुष्पा देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार का गांव के पास ही चार बीघा गन्ना खड़ा है। सोमवार की दोपहर गन्ना में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। लोग जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गन्ना जल गया। आग की लपटे देखकर चीख पुकार मच गई। गांव से सैकड़ों लोग दौड़ते हुए पहुंच गए। पानी आदि डालकर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि हवा का रुख तेज नहीं था। इससे आग गांव तक पहुंच सकती थी। किसान ने हजारों का नुकसान होने की बात कही है।