बाघ हमले में ¨सचाई कर रहा किसान घायल
गन्ने के खेत में ¨सचाई कर रहे किसान को बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीलीभीत : गन्ने के खेत में ¨सचाई कर रहे किसान को बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वन विभाग को सूचना दे दी गई।
टाइगर रिजर्व का जंगल पांच रेंजों माला, महोफ, बराही, हरीपुर, दियोरिया कलां में फैला हुआ है। सर्दी मौसम में माला, महोफ, बराही क्षेत्र में बाघ हमले की घटनाओं में बढ़ोतरी हो जाती है। टाइगर रिजर्व की माला रेंज से डेढ़ किलोमीटर दूर मरौरी ब्लाक क्षेत्र के गांव महुआ निवासी खेमकरन (25) खेत में गन्ने की ¨सचाई कर रहे थे, तभी बाघ ने पीछे से किसान पर जोरदार हमला बोल दिया। हमला होते ही किसान गिर गया। पैर घायल हो गया। खेमकरन के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने जब बाघ को दौड़ाया तो बाघ उसे छोड़कर भाग गया। पिता राम बहादुर समीप के गन्ने के खेत में काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने एंबुलेंस -108 को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इमरजेंसी कक्ष में इलाज करने के बाद घायल को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के रेंज स्तर के अधिकारी और कर्मचारियों ने मौका मुआयना किया। बाघ के हमले की घटना से गांव में दहशत का माहौल है।