छात्र-छात्राओं ने बांसुरी को मनमोहक ढंग से सजाया
जिला प्रशासन के निर्देश पर स्कूलों में बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। आर्य
पीलीभीत : जिला प्रशासन के निर्देश पर स्कूलों में बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
आर्य कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अनीता मिश्रा के निर्देशन में बांसुरी प्रतियोगिता हुई, जिसमें कक्षा आठ की कल्पना प्रथम, कक्षा आठ की अंजलि द्वितीय, कक्षा आठ की मंजरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में नेहा कश्यप, कल्पना कश्यप, सीमारानी, निशा, मंजरी, अंजलि, लक्ष्मी, पूजा वर्मा, ¨नजला, शीतल द्वितीय, खुशी, मानसी, ज्योति शर्मा, तनिशा, सिमरन, पूर्णिमा आदि ने भाग लिया। इस मौके पर शिक्षिकाएं कवितारानी, विद्योत्मा मिश्रा, सुमन मिश्रा, गुंजन शर्मा, नंदिता शर्मा आदि उपस्थित रही।
ललौरीखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहा में प्रधानाध्यापक गंगाराम के निर्देशन में बांसुरी प्रतियोगिता हुई, जिसमें कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने बांसुरी को बहुत ही अच्छे ढंग से सजाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक में रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ.नरेंद्र कुमार बतरा शामिल रहे। इस मौके पर शिक्षक संतोष खरे, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका ममता गंगवार, विजेता, कविता, मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्य गीता आदि मौजूद रही।