सरकारी लाभ के लिए रचाई दूसरी शादी, सामूहिक विवाह योजना में धोखाधड़ी; पहली पत्नी ने पीलीभीत में कराई FIR
Pilibhit News: पीलीभीत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति ने अपनी ...और पढ़ें

Pilibhit News: सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
पति ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में की धोखाधड़ी।
पहली शादी छिपाकर सरकारी लाभ के लिए दूसरा विवाह किया।
पीड़िता पहली पत्नी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। Pilibhit News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धोखाधड़ी कर सरकारी लाभ लेने के मामले में पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसका सत्यापन करने के लिए जिम्मेदार विभागों ने भी लापरवाही की, जिससे आरोपित दूसरा विवाह करने में कामयाब हो गया।
न्यूरिया के गांव मडरिया निवासी गीता देवी बताया कि उसके पति ने पहला विवाह छिपाकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दूसरा विवाह कर लिया। पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि उसकी शादी 24 अप्रैल 2021 को बरेली के थाना क्योलड़िया के गांव अरविन्द के साथ हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में ही रह रही थी, जहां 26 अगस्त 2022 को उसने बेटे हिमांशु को जन्म दिया।
पहली पत्नी गीता ने आरोपित पति पर धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप
आरोप है कि ससुरालीजन दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे और छोटे बच्चे सहित मारपीट कर घर से निकाल दिया। परिवार न्यायालय पीलीभीत में भरण पोषण का मुकदमा दायर किया तो पति ने समझौता कर उसे साथ रख लिया, लेकिन कुछ समय बाद फिर बच्चे सहित निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने दहेज व भरण पोषण का दूसरा मुकदमा दर्ज कराया, जो अभी विचाराधीन है।
सरकारी अनुदान हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेजों से साजिश का आरोप
मुकदमा विचाराधीन होने के दौरान पति, ससुर जोगराज व सास सुखदेई ने बरखेड़ा के गांव बर्रामऊ निवासी सुमन देवी, इन्द्रपाल, व ओमवती के साथ षड्यंत्र रचकर सुमन देवी के नाम से सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण करा दिया। पंजीकरण में अरविंद ने खुद को अविवाहित दिखाया और गांव के गांव प्रधान व सचिव के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। इसके बाद 12 नवंबर 2025 को शहर के ड्रमंड इंटर कॉलेज में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में तथ्यों को छिपाकर सुमन के साथ विवाह कर लिया और शासन से मिलने वाला अनुदान व सामग्री हड़प ली।
यह भी पढ़ें- रूस से कहां गायब हुए यूपी के 3 लड़के? स्वजन बोले- सेना में भेज दिए; DM के आदेश पर घर पहुंचे नायब तहसीलदार
यह भी पढ़ें- जीजा पर आया दिल, कातिल बन गई तबस्सुम; दूध में नशीली गोलियों की ओवर डोज देकर मार डाला पति
थाना प्रभारी निरीक्षक दिगंबर सिंह ने बताया कि मामले में एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई शुरू की जा रही है।
