रूस से कहां गायब हुए यूपी के 3 लड़के? स्वजन बोले- सेना में भेज दिए; DM के आदेश पर घर पहुंचे नायब तहसीलदार
मुजफ्फरनगर के तीन युवक रूस में फंसे हुए हैं, जिनके परिजनों ने उन्हें जबरन रूसी सेना में भेजने का आरोप ...और पढ़ें

रूस में लापता हुए तीन युवक।
HighLights
मुजफ्फरनगर के तीन युवक रूस में फंसे हुए हैं।
परिजनों ने जबरन रूसी सेना में भेजने का आरोप लगाया।
प्रशासन सक्रिय, नायब तहसीलदार ने परिजनों से जानकारी ली।
संवाद सूत्र, चरथावल (मुजफ्फरनगर)। दैनिक जागरण में रूस में फंसे तीन युवकों के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार रिजवान इसाक पुलिस व राजस्व टीम के साथ गांव पीपलशाह पहुंचे और रूस गए शक्ति पुंडीर के स्वजन से पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने युवकों से संबंधित जानकारी जुटाकर शासन को उपलब्ध कराने की बात कही। प्रशासन की इस पहल से युवकों के स्वजन में उन्हें सकुशल वापस लाने की उम्मीद जगी है।
दैनिक जागरण के 11 सितंबर के अंक में ‘रूस में फंसे तीन युवक, जबरन सेना में भेजने का लगाया आरोप’ तथा 12 सितंबर के अंक में ‘भारतीय दूतावास ने रूसी मंत्रालय से मांगी जानकारी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी।
तीनों युवकों को जबरन रूसी सेना में भेजने का स्वजन ने लगाया आरोप
पीपलशाह निवासी विपिन कुमार का आरोप है कि उनका पुत्र शक्ति पुंडीर 17 अगस्त 2025 को इंटरमीडिएट के बाद स्टडी वीजा पर रूसी भाषा की पढ़ाई करने रूस गया था। 30 जुलाई को उसकी अंतिम बार फोन पर बात हुई थी। विपिन के अनुसार, बेटे ने रोते हुए बताया था कि रूसी अधिकारियों ने उसका पासपोर्ट कब्जे में लेकर उसे जबरन सेना में भेज दिया है।
वहीं विपिन ने बताया था कि गांव बाढ़ निवासी मुकेश शर्मा का पुत्र हिमांशु शर्मा और शामली के हसनपुर लुहारी निवासी राकेश कुमार का पुत्र आशु कुमार भी शक्ति के साथ रहकर पढ़ाई कर रहे थे। तीनों ने 30 जुलाई को स्वजन से अंतिम बार बात की थी। स्वजन का आरोप है कि तीनों को जबरन रूसी सेना में भेजा गया है।
अनहोनी की आशंका पर स्वजन बेचैन
अनहोनी की आशंका से युवकों के स्वजन बेचैन हो गये थे।क्योंकि उसके बाद उनका बेटो से कोई सम्पर्क नही हो सका था।परेशान युवकों के स्वजन ने भारतीय दूतावास,सांसद हरेंद्र मलिक व भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन से भी सम्पर्क साधा था। इससे पूर्व रूस में फंसे युवकों के स्वजन द्वारा जिलाधिकारी, प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से युवकों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई थी।
यह भी पढ़ें- जीजा पर आया दिल, कातिल बन गई तबस्सुम; दूध में नशीली गोलियों की ओवर डोज देकर मार डाला पति
डीएम ने नायब तहसीलदार को भेजा गांव
वही दैनिक जागरण में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन जागा है और जिलाधकारी के निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार रिजवान इसाक राजस्व व पुलिस टीम के साथ गांव पीपलशाह में रूस में फंसे शक्ति पुंडीर के घर पहुंचे और स्वजन से उसके विषय में जानकारी ली।
यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली करेगी पर्यटकों की संख्या निर्धारित, ताजमहल की धारण क्षमता तय करने को ASI ने भेजा प्रस्ताव
तितावी थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि शासन को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए नायब तहसीलदार द्वारा शक्ति पुंडीर के स्वजन से जानकारी ली है।
