मास्क नहीं लगाने पर 23 लोगों से वसूला जुर्माना, एक गिरफ्तार
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के पांचवे चरण में तमाम तरह की छूट दी गई है। इसके बावजूद तमाम लोग अभी भी लॉकडाउन प्रोटोकाल को लेकर गंभीर नहीं हैं। बगैर मास्क लगाए घूमने वालों पर लगातार कार्रवाई के बाद भी प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने बिना मास्क के घूम रहे 23 लोगों से 2300 रुपये जुर्माना वसूल किया।
पीलीभीत, जेएनएन : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के पांचवे चरण में तमाम तरह की छूट दी गई है। इसके बावजूद तमाम लोग अभी भी लॉकडाउन प्रोटोकाल को लेकर गंभीर नहीं हैं। बगैर मास्क लगाए घूमने वालों पर लगातार कार्रवाई के बाद भी प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने बिना मास्क के घूम रहे 23 लोगों से 2300 रुपये जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा 53 वाहनों का चालान कर दिया। वहीं निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने बताया कि 42 बैरियर तथा अन्य प्रमुख ड्यूटी प्वाइंटों पर पुलिस ने कुल दो सौ 88 वाहनों को चेक किया। जिनमें 53 वाहनों का चालान किया है। वाहन स्वामियों से मौके पर ही 4700 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया है। इसके अलावा निषेधाज्ञा उल्लंधन के मामले में पुलिस ने बीसलपुर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। अब तक निषेधाज्ञा उल्लंघन के 588 मुकदमे दर्ज कर 3326 लोगों को नामजद कर 2796 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक 50078 वाहनों को चेक कर 19116 का चालान व 378 को सीज किया जा चुका है। 2462650 रुपये समन शुल्क वसूल किया जा चुका है।
---
पुलिस ने नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। लोगों को मास्क लगाकर ही बाहर निकलना चाहिए। बाजारों में शारीरिक दूरी बनाने तथा सैनिटाइजेशन का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए।
- अभिषेक दीक्षित, एसपी