किसानों की समस्याओं को लेकर एडीएम का किया घेराव
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने पराली का अवशेष जलाने पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाने समेत किसानों की कई समस्याओं को लेकर सोमवार को बीसलपुर आए अपर जिलाधिकारी का घेराव कर प्रदर्शन किया बाद में एसडीएम को अपना ज्ञापन सौंपा।
संवाद सहयोगी,बीसलपुर (पीलीभीत) : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने पराली का अवशेष जलाने पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाने समेत किसानों की कई समस्याओं को लेकर सोमवार को बीसलपुर आए अपर जिलाधिकारी का घेराव कर प्रदर्शन किया बाद में एसडीएम को अपना ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता सोमवार को तहसील परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने वहां पहुंचे अपर जिलाधिकारी का घेराव कर उन्हें अवगत कराया कि खेतों में धान की फसल काटने के बाद पराली के अवशेष को जलाने पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। कई किसानों पर मुकदमें भी दर्ज करा दिए गए हैं। प्रशासन मनमाने तरीके से किसानों को परेशान कर रहा है। आरोप लगाया कि क्षेत्र में भारी संख्या में जंगली जानवर घूमकर किसानों की फसलों को क्षति पहुंचा रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने तहसील में आए अपर जिलाधिकारी की घेराव कर लिया उनके समझाने पर किसान बामुश्किल शांत हुए और घेराव समाप्त कर दिया बाद में उपजिलाधिकारी सौरभ दुबे से मिलकर समस्याएं बताईं। प्रदर्शन का नेतृत्व बिलसंडा ब्लाक के संयोजक अंग्रेज सिंह व गुल्लू पहलवान कर रहे थे। प्रदर्शन करने वालों में अमरजीत सिंह, प्रधान कुलदीप सिंह, जसविदर सिंह, गुरूदेव सिंह, कुलदीप सिंह, हरविदर सिंह, पलविदर सिंह, दिलबाग सिंह आदि लोग शामिल थे।