ट्रांस शारदा क्षेत्र से परिवार का रिश्ता : वरुण गांधी
भाजपा के उम्मीदवार वरुण गांधी ने शुक्रवार को इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र के गांवों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। सड़क बिजली पानी के साथ साथ बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रहने वाले राय सिख बहादुर हैं।
पूरनपुर (पीलीभीत) : भाजपा के उम्मीदवार वरुण गांधी ने शुक्रवार को इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र के गांवों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। सड़क, बिजली, पानी के साथ साथ बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रहने वाले राय सिख बहादुर हैं। उन्होंने रामनगर गांव को सबसे बड़ा हितैषी गांव बताया। वरुण ने ट्रांस शारदा क्षेत्र से परिवार का रिश्ता बताते हुए यहां के लोगों की सहनशक्ति को काफी मजबूत बताया। उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र के लिए वह हमेशा तैयार हैं। किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने की भी उन्होंने बात कही। संबोधन में गठबंधन प्रत्याशी पर कटाक्ष किया। इस मौके पर विधायक बाबूराम पासवान, राजाराम शर्मा, भाजपा नेता इंद्रदीप सिंह बटन, चौधरी पद्म सिंह, योगेश कुमार श्रीवास्तव, प्रधान समीउद्दीन, सतनाम सिंह, गुरदेव सिंह, अमरीक सिंह, जवाहरलाल, सुरेश शर्मा, प्रदीप कुमार, हरदेव सिंह, सुल्तान हसन गाजी, सुभाष श्रीवास्तव, हेमराज शर्मा, जरनैल सिंह जैली आदि मौजूद रहे। शेरपुर में धनारा घाट रोड पर स्वागत किया। जहीरूल हसन खां, अजमल खां, रियासत नूर खां, कासिम खां, बाबूराम, राजकुमार, दिलशाद खां, सलमान खां, शेरा, पूरनलाल, संजय, फिरोज खां आदि मौजूद रहे।