डिस्प्ले बोर्ड खराब, कैसे मिले फसल के दाम की जानकारी
कृषि उत्पादन मंडी समिति में किसानों को फसलों का उचित दाम की जानकारी नहीं मिल पा रही है। डिस्प्ले बोर्ड खराब है।
पूरनपुर (पीलीभीत) : कृषि उत्पादन मंडी समिति में किसानों को फसलों का उचित दाम की जानकारी के लिए लगवाया गया डिस्प्ले बोर्ड खराब पड़ा है, जिससे किसानों को दाम की जानकारी नही मिल पा रही है।
राज्य सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे किसानों को उनका लाभ नही मिल पा रहा है। शहर की मंडी समिति दफ्तर भवन के बाहर लगा डिस्प्ले बोर्ड काफी समय से खराब पड़ा है, जिससे किसानों को फसलो का दाम नहीं मिल पा रहा है। इस दिशा में मंडी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाए हैं । राज्य सरकार किसानों को उचित मूल्य दिलाने का भरसक प्रयास कर रही है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के माध्यम से किसानों को धान समेत अन्य फसलों का उचित दाम दिलाने के प्रयास किये जा रहे है । मगर किसानों को जानकारी न होने की वजह से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उत्तर प्रदेश मंडी परिषद की ओर से सभी मंडी समितियों में फसलों के दाम की जानकारी देने के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगवाए गए थे, जिस फसल का मूल्य प्रदर्शित होता था । किसानो को फसल का दाम मालूम ही पाता था। स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव दफ्तर के बाहर लगा डिस्प्ले बोर्ड काफी समय से खराब पड़ा है। बोर्ड के खराब होने से फसलों के दाम की जानकारी किसानों को नहीं मिल पा रही है । इस वजह से किसानों को उचित दाम की जानकारी नहीं मिल रही है। डिस्प्ले बोर्ड को दुरुस्त कराने की दिशा में मंडी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है। अगर डिस्प्ले बोर्ड दुरुस्त हो जाए तो किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।