रोड पर कूड़ा डालने से फैल सकता संक्रमण
हर जगह कोरोना वायरस के चलते सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर कलीनगर मार्ग के दोनों तरफ घरों का कूड़ा डाला जा रहा है। इसके चलते दोनों साइडों के आधे रास्ते कचरे से पट गए हैं। कूड़े के ढेर से उठती बदबू के कारण राहगीरों को निकलना मुश्किल हो रहा है। इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पीलीभीत,जेएनएन: हर जगह कोरोना वायरस के चलते सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कलीनगर मार्ग के दोनों तरफ घरों का कूड़ा डाला जा रहा है। इसके चलते दोनों साइडों के आधे रास्ते कचरे से पट गए हैं। कूड़े के ढेर से उठती बदबू के कारण राहगीरों को निकलना मुश्किल हो रहा है। इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
दो तहसीलों को जोड़ने वाला पूरनपुर मार्ग का हाटमिक्स से निर्माण किया गया है। इससे क्षेत्र वासियों एवं राहगीरों को काफी सहूलियत मिल रही है। इस मार्ग पर नगर से आधा किमी दूर पर एक राइसमिल के पास मार्ग के ऊपर दोनों ओर शहर का कूड़ा कई दिनों से डाला जा रहा है। मार्ग के ऊपर दोनों ओर पड़े कूड़ा से आस-पास का वातावरण काफी प्रदूषित हो रहा है। मार्ग के ऊपर दोनों ओर कूड़ा पड़ा होने से निकलने वाले राहगीरों को काफी बदबू का सामना करना पड़ता है। लोगों का निकलना भी दूभर हो रहा है। बदबू आने से लोगों में संक्रामक रोग फैलने का भय सता रहा है। यह कचरा काफी तादाद में पड़ा होने से सड़क के दोनों तरफ ढेर में भी तब्दील हो रहा है। इससे लोग बेहाल हैं। कचरे से लोगों के कपड़े भी खराब हो रहे हैं। शीघ्र ही लोगों ने कचरे को हटाकर सड़क के दोनों किनारों की सफाई कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर कचरा डाला जा रहा है तो शीघ्र उसे हटवाया जाएगा।