डीएम ने कॉलेज मैदान का किया निरीक्षण
पीलीभीत महोत्सव कस्तूरी की तैयारियां जोरशोर से की जा रही है जो 25 जनवरी से ड्रमंड इंटर कालेज में मैदान में होगा।
पीलीभीत : पीलीभीत महोत्सव कस्तूरी की तैयारियां जोरशोर से की जा रही है जो 25 जनवरी से ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज मैदान पर होगा। जिलाधिकारी ने कालेज मैदान कर निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज के खेल मैदान की कई दिनों से सफाई का कार्य चल रहा है। मैदान को समतल बनाया जा रहा है। कूड़ा करकट की सफाई की जा रही है। मैदान की सफाई का कार्य प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में चल रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार मिश्र ने महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण कर मैदान की साफ सफाई का मुआयना किया। उन्होंने मैदान में खराब हैंडपंप ठीक कराने, स्टाल लगवाने और स्टेज आदि के बारे में अफसरों को दिशा निर्देश दिए। पार्किंग आदि के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.अर्चना द्विवेदी, तहसीलदार विवेक कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य डालचंद्र गंगवार, सर्वेश गंगवार आदि मौजूद रहे।