बाजार में बिकने लगीं इलेक्ट्रानिक झालरें
दीपावली पर्व नजदीक आते ही बाजार में आकर्षक इलेक्ट्रानिक झालरों की बिक्री होने लगी है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:12 PM (IST)
बीसलपुर (पीलीभीत) : दीपावली पर्व नजदीक आते ही बाजार में आकर्षक इलेक्ट्रानिक झालरों की बिक्री शुरू हो गई है।
7 नवंबर को दीपावली का पर्व है। लंबे समय से लोग घरों को इलेक्ट्रानिक झालरों से सजाते चले आ रहे हैं। लोगों ने अभी से बाजार में बिक्री होने वाली आकर्षक इलेक्ट्रानिक झालरों की खरीदारी शुरू कर दी है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष इलेक्ट्रालिक झालरों में बीस से तीस प्रतिशत महंगाई छाई हुई है जो झालर दो सौ से ढाई सौ रुपये में बिक रही थी वह अब तीन सौ से साढ़े तीन सौ रुपये तक पहुंच गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें