रावण का पुतला दहन कर बुराई के अंत का दिया संदेश
विजयदशमी पर्व पर कई स्थानों पर बच्चों ने रावण का पुतला दहन किए जाने की परंपरा को निभाया है। शहर के तिरुपति गोल्डन पार्क कालोनी में रविवार शाम बच्चों ने विभिन्न स्वरूप धारण कर रामलीला का मंचन किया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया।
जेएनएन, पीलीभीत: विजयदशमी पर्व पर कई स्थानों पर बच्चों ने रावण का पुतला दहन किए जाने की परंपरा को निभाया है। शहर के तिरुपति गोल्डन पार्क कालोनी में रविवार शाम बच्चों ने विभिन्न स्वरूप धारण कर रामलीला का मंचन किया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। विजय, कुबेर कौशिक, प्रिसी, शमयक पटेल, हनु कौशिक, कनक, अरमान, श्रेया, हरकीरत, जसमण, शुभी आदि बच्चों ने राम लीला का मंचन किया।
बीसलपुर में गायत्री परिवार के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ परिसर में विजयादशमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। संस्था के सदस्यों ने यज्ञ कर बुराइयों को त्यागने व अच्छाइयों को ग्रहण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ,गोष्ठी, कन्या भोज व भंडारे का भी आयोजन हुआ। संस्था के तहसील प्रभारी सत्यपाल सिंह यादव, मुख्य अतिथि चीनी मिल बीसलपुर के प्रधान प्रबंधक एसडी सिंह, शशि सिंह पूर्व पालिकाध्यक्ष छेदा लाल जायसवाल, समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।