Move to Jagran APP

हम जेसीबी से खुदवा रहे नोटों के पहाड़: योगी

पीलीभीतजेएनएन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तराई की सरजमीं से इशारों-इशारों में समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पीलीभीत के लोगों को पड़ोसी उत्तराखंड के मिट्टी और पत्थर से बने पहाड़ तो दिखाई देते होंगे लेकिन आप लोगों ने नोटों के पहाड़ नहीं देखे होंगे। हमारी सरकार इस समय नोटों के पहाड़ों को जेसीबी से खुदवा रही है। दीवारों से नोट निकल रहे हैं। यह नोट गरीबों के विकास पर खर्च होने के बजाय पिछली सरकार के समय नेताओं की जेबों में चले जाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीलीभीत की बांसुरी को कभी भगवान श्रीकृष्ण बजाया करते थे। पांच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने मुरली को पहचान दी। पूर्व की सरकारों ने मुरली को भुला दिया हमनें बांसुरी को ब्राडिग का माध्यम बनाया। एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल कर इसे देश दुनिया में पहचान दिलाने का काम किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Dec 2021 11:44 PM (IST)Updated: Thu, 30 Dec 2021 11:44 PM (IST)
हम जेसीबी से खुदवा रहे नोटों के पहाड़: योगी

पीलीभीत,जेएनएन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तराई की सरजमीं से इशारों-इशारों में समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पीलीभीत के लोगों को पड़ोसी उत्तराखंड के मिट्टी और पत्थर से बने पहाड़ तो दिखाई देते होंगे, लेकिन आप लोगों ने नोटों के पहाड़ नहीं देखे होंगे। हमारी सरकार इस समय नोटों के पहाड़ों को जेसीबी से खुदवा रही है। दीवारों से नोट निकल रहे हैं। यह नोट गरीबों के विकास पर खर्च होने के बजाय पिछली सरकार के समय नेताओं की जेबों में चले जाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीलीभीत की बांसुरी को कभी भगवान श्रीकृष्ण बजाया करते थे। पांच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने मुरली को पहचान दी। पूर्व की सरकारों ने मुरली को भुला दिया, हमनें बांसुरी को ब्राडिग का माध्यम बनाया। एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल कर इसे देश दुनिया में पहचान दिलाने का काम किया है।

loksabha election banner

गुरुवार की शाम शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर भाजपा की जनविश्वास यात्रा के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले जहां प्रदेश में दंगे होते थे, धार्मिक आस्थाओं पर चोट पहुंचाई जाती थी, नौजवानों को नौकरी के लिए पलायन करना पड़ता था, लेकिन अब यहां नये उद्योग लग रहे हैं, विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। साढ़े चार साल के दौरान प्रदेश में साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी दी गई है। इलके अलावा एक करोड़ 67 लोगों को उद्योगों के माध्यम से रोजगार मिला है। अब दंगा नहीं गन्ना उत्पादक किसानों को प्रोत्साहित करने वाली सरकार है। जनविश्वास यात्रा इसी विश्वास के साथ निकाली जा रही है कि महिलाओं का उत्थान हो रहा है। उत्तर प्रदेश विकास के मामले में देश के लिए बड़ी भूमिका निभा रहा है। पहले जब नौकरियां निकलती थीं तो चाचा, भतीजा,मामा व भांजे वसूली के लिए निकल पड़ते थे। ऐसे में प्रतिभावान नौजवान देखते रह जाते थे। उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया है। देश की आन बान शान के खिलाफ गुस्ताखी करने वालों को मुंहतोड़ जबाव भी दिया है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने तथा अयोध्या में राममंदिर के निर्माण का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि हमारी कथनी करनी एक है। गरीबों के लिए डबल इंजन की सरकार महीने में दो बार मुफ्त राशन दे रही है। पैसा पहले भी था, लेकिन नेताओं की जेब में चला जाता था। मुख्यमंत्री ने 380 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, यूपी के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, शाहजहांपुर के सांसद अरुण सागर के अलावा जिले के विधायक संजय सिंह गंगवार, किशनलाल राजपूत, बाबूराम पासवान, रामसरन वर्मा के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.