तापमान बढ़ा, गर्म कपड़ों से परहेज
मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले दिनों बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई तो लोगों को लगा कि ठंड फिर आ गई है।
पीलीभीत : मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले दिनों बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई तो लोगों को लगा कि जैसे ठंड लौट आई है। अब दो दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में दिन के समय तेज गर्मी होने के कारण लोगों को धूप के दौरान गर्म कपड़े पहने रहना मुश्किल लगने लगा।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र ¨सह ढाका के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.8 तथा न्यूनतम 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले कई दिनों तक तापमान ऐसा ही रहा तो फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है और हल्की बारिश भी संभव है। हालांकि फिलहाल इसकी संभावना कम ही है। आज सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा। इस कारण तेज धूप खिली। जो लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए सुबह पूरे गर्म वस्त्र पहनकर घरों से निकले, उन्हें दोपहर के समय तेज गर्मी महसूस होने लगी। सड़कों पर तमाम लोग बगैर गर्म वस्त्र पहने नजर आने लगे। दोपहर बारह बजे से लेकर अपराह्न चार बजे तक तेज गर्मी रही। सूरज ढलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की, क्योंकि तब मौसम खुशनुमा लगने लगा।