कामकाज पर तीसरी आंख की रहेगी नजर
मझोला नगर पंचायत कार्यालय के कामकाज पर अब तीसरी आंख से निगरानी रखने की व्यवस्था कर दी गई है। कार्यालय परिसर में अलग-अलग स्थानों पर चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 10:51 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 10:51 PM (IST)
पीलीभीत,जेएनएन : मझोला नगर पंचायत कार्यालय के कामकाज पर अब तीसरी आंख से निगरानी रखने की व्यवस्था कर दी गई है। कार्यालय परिसर में अलग-अलग स्थानों पर चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।
नगर पंचायत कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग पिछले करीब ढाई साल से लगातार बोर्ड की बैठकों में सभासद करते रहे हैं। अब जाकर यह मांग पूरी हो सकी है। एक कैमरा परिसर में लगाया गया है। दो कैमरे प्रशासनिक कक्ष में तथा एक अन्य स्थान पर लगवाया गया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सक्सेना ने बताया कि कामकाज पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें