विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनीति में व्यापारी सक्रियता बढ़ाएं : बंसल

By JagranEdited By:
Published: Sat, 08 Sep 2018 12:08 AM (IST)

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने संगठन से जुड़े व्यापारियों को राजनीति के लिए प्रेरित किया।

राजनीति में व्यापारी सक्रियता बढ़ाएं : बंसल
राजनीति में व्यापारी सक्रियता बढ़ाएं : बंसल

पीलीभीत : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने संगठन से जुड़े व्यापारियों का राजनीति में सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यापारी को व्यापार मंडल की सदस्यता अवश्य ग्रहण करनी चाहिए। जिला इकाई की ओर से रजत जयंती समारोह व सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने गणपति महराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। श्री बंसल ने कहा कि अब समय आ गया है कि व्यापारी राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लें। कहा कि व्यापारी नेताओं को वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर देना चाहिए। जिलाध्यक्ष से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए व्यापारियों को आगे लाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष देवेश बंसल को व्यापारी हित के कार्यों के लिए व्यापारी भूषण सम्मान से अलंकृत किया। जिला युवा इकाई के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से छोटे उद्योग समाप्ति की ओर हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष को 25 किलो वजन की फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। शक्ति की प्रतीक तलवार भेंट की गई। जिला संरक्षक अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री के प्रयासों से मंगल बाजार पर रोक लगाई गई, जो व्यापारियों के हित के लिए बहुत आवश्यक रहा। समारोह में वीरेंद्र कुमार, विनीत अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अजमेर ¨सह छीना, सतीश सराफ, वजाहत शकील, मोहम्मद अजीम, सतीश जायसवाल, प्रमोद चंद्र, दुष्यंत शुक्ल, श्याम अग्रवाल, देवव्रत शर्मा, कार्तिक भसीन समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।