घर से बुलाकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
किशोरी को दो युवक बहलाकर गेहूं के खेत में ले गए जहां सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने गांव के दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पूरनपुर (पीलीभीत) : किशोरी को दो युवक बहलाकर गेहूं के खेत में ले गए , जहां सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने गांव के दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण लगभग छह दिन पहले मजदूरी करने हजारा थाना क्षेत्र के गांव कबीरगंज गया था। घर में पत्नी, बेटा और 15 वर्षीय पुत्री थी। आरोप है कि 13 अप्रैल की रात 11 बजे दरवाजे पर किसी ने आवाज दी तो पुत्री ने दरवाजा खोल दिया। गांव का युवक दोस्त के साथ बहलाकर किशोरी को गेहूं के खेत में ले गया , जहां दोनों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद किशोरी की मां की आंख खुल गई। दरवाजा खुला मिला और बेटी गायब थी। इस पर उसने शोर शराबा शुरू कर दिया। आसपड़ोस के लोग आ गए। शोर शराबा पर दोनों आरोपित किशोरी को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। किशोरी को मेडिकल के लिए भिजवाया गया है।