Move to Jagran APP

14 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण शुरू

ग्राम नगरिया फतेहपुर में देवहा नदी के ऊपर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड बरेली इकाई ने पुल के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस पुल के निर्माण पर लगभग 14 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है। गुरुवार को उपजिलाधिकारी ने देवहा नदी के तट पर पहुंचकर निर्माण कार्य करा रहे अवर अभियंता से पुल के बारे में जानकारी ली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 12:04 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 05:07 AM (IST)
14 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण शुरू

पीलीभीत,जेएनएन : ग्राम नगरिया फतेहपुर में देवहा नदी के ऊपर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड बरेली इकाई ने पुल के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस पुल के निर्माण पर लगभग 14 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है। गुरुवार को उपजिलाधिकारी ने देवहा नदी के तट पर पहुंचकर निर्माण कार्य करा रहे अवर अभियंता से पुल के बारे में जानकारी ली।

loksabha election banner

क्षेत्र के ग्राम नगरिया फतेहपुर के निकट देवहा नदी के ऊपर पुल बनने की प्रतीक्षा क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। क्षेत्रवासियों ने इस मामले की फरियाद कई बार विधान सभा सदस्य (विधायक) रामसरन वर्मा व लोक सभा सदस्य (सांसद) वरुण गांधी से की थी। दोनों नेताओं ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार से देवहा नदी के ऊपर पुल बनाने की मांग की थी। प्रदेश सरकार ने मांग को गंभीरता से लेते हुए उक्त नदी पर सेतु बनाने के लिए 14 करोड़ 16 लाख 30 हजार की धनराशि स्वीकृत कर दी थी। इसके पश्चात सहायक अभियंता सेतु निगम बरेली ने अपने अवर अभियंता आशीष निर्वाल व अन्य कर्मचारियों के साथ ग्राम नगरिया फतेहपुर पहुंचकर पुल के निर्माण के लिए नाप कराई। उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता को बताया कि पुल का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है। इस मौके पर मौजूद अवर अभियंता आशीष निर्वाल ने बताया कि पुल निर्माण हेतु सात कुएं बनाए जाएंगे, जिसके ऊपर पिलर बनने के बाद ही पुल का लिटर आदि डाला जाएगा। पुल की लंबाई 181 मीटर होगी। बीसलपुर से नगरिया फतेहपुर जाने वाला मार्ग ही सबसे पुराना बीसलपुर बरेली मार्ग है। इस पर पुल बनने से ग्राम चौसर हरदोपट्टी, अभयपुर चेना, भगवंतपुर, श्यामपुर, किशनी, रम्पुरा, महादेवा, मीरपुर, चुर्रा, रिछोला, रिछुलिया के लिए मार्ग सुलभ व दूरी कम हो जाएगी साथ ही ईदगाह चौराहा पर प्रतिदिन लगने वाले वाहनों के जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी। उपजिलाधिकारी ने अवर अभियंता से निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण रखने के निर्देश दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.