हरियाणा सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में किसानों पर लाठी चार्ज के विरोध में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 11:41 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 11:41 PM (IST)
रामपुर : भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में किसानों पर लाठी चार्ज के विरोध में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार को सौंपा। इस अवसर पर संगठन की युवा विग के प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि सरकार एक ओर 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का दावा कर रही है, वहीं कृषि विरोधी अध्यादेश लाकर किसानों पर अत्याचार कर रही है। हरियाणा सरकार ने किसानों पर लाठीचार्ज करा कर भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता को दर्शा दिया है। हारून पाशा, मुहम्मद फैजान, नूर मुहम्मद, अमरीन खान, आकिल खान, नसीम मियां, फैजी खान व सुभान अंसारी आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें