शहर विधायक ने कार्यकर्ताओं को विकास संबंधी दी जानकारी
भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने विकास कार्यों संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में आम लोगों को जागरूक करें।
पीलीभीत,जेएनएन : भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने विकास कार्यों संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में आम लोगों को जागरूक करें।
सोमवार को शहर के एक होटल में हुए प्रशिक्षण शिविर में शहर विधायक ने कहा कि आइटीआइ व जीटीआइ में सीटें बढ़वाई गई हैं। साथ ही कई नए इंटर कॉलेज खुलवाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। साथ ही सड़को का निर्माण एवं थानों में महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था सुचारू हो चुकी है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, दिनेश पटेल, तुलाराम लोधी, शहर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, राकेश सिंह, संजीव मोहन अग्रवाल आदि ने भी विचार व्यक्ति किए।