भाजपा का प्रयास, बूथ इकाई को मजबूत करना
भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र व कानपुर के संगठन मंत्री भवानी ¨सह ने कहा कि 2019 लोस चुनाव की अभी से तैयारी कर दें।
पीलीभीत: भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र व कानपुर के संगठन मंत्री भवानी ¨सह ने कहा कि 2019 का चुनाव भारत के राजनैतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। आज मोदी के नेतृत्व में देश दृढ़ता के साथ आगे बढ़ रहा है। यह बात उन्होंने एक सभागार में कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा व कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता के दौरान कही। बैठक का आयोजन शहर विधायक संजय ¨सह गंगवार द्वारा किया गया।
कहा कि शीर्ष नेतृत्व की योजनाओं व प्रबंधन के कारण आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे अधिक सदस्यों वाली राजनैतिक पार्टी बन गई है। भाजपा के वर्तमान में 12 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। भाजपा संगठन का विशेष प्रयास अपनी बूथ इकाई को मजबूत करना तथा प्रत्येक बूथ पर यथासंभव अधिक से अधिक नए मतदाताओं को बनाना है। शहर विधायक संजय ¨सह गंगवार ने कहा कि हम सभी मिलकर लोकसभा में अभूतपूर्व जीत दिलाएंगे और विधानसभा में मिले मतों से अधिक मत लोकसभा में दिलाने की बात कही। बैठक में वरिष्ठ नेता ब्रजेंद्र अग्रवाल , गुरभाग ¨सह, संजीव प्रताप ¨सह महामंत्री, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, राघवेंद्र नाथ मिश्र, भानु प्रताप ¨सह , सुनील अग्रवाल , रामजी नाथ सक्सेना, डॉ. योगेंद्र नाथ मिश्र, प्रदीप नवरंग, देश दीपक मिश्र , विजय ¨सह गंगवार, मनोज मिश्र, आशुतोष जायसवाल, अभिषेक ¨सह , जीपी ¨सह, विकास श्रीवास्तव, तेज बहादुर गंगवार, कुश कुमार वर्मा , विपिन गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।