Move to Jagran APP

सीएए सभी भारतीयों के हित में : वरुण

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के हित में है। कानून से देश में रहने वाले किसी भी धर्म व संप्रदाय के लोगों को क्षति नहीं पहुंचेगी। सांसद शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम जमुनिया सोहेला ईटगांव समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 11:09 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:05 AM (IST)
सीएए सभी भारतीयों के हित में : वरुण

संवाद सहयोगी, बीसलपुर (पीलीभीत) : भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के हित में है। कानून से देश में रहने वाले किसी भी धर्म व संप्रदाय के लोगों को क्षति नहीं पहुंचेगी। सांसद शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम जमुनिया, सोहेला, ईटगांव समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लागू किए जाने पर कहा कि भाजपा सरकार ने यह कदम देश के हित में उठाया है। विरोधी दलों के इशारों पर बेवजह कुछ लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं, जो देश के हित में नहीं है। राष्ट्र हित के लिए सभी लोग एकजुट होकर समर्थन करें। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रवासी जनहित के कार्यों में सहयोग दें। यदि किसी की कोई समस्या है तो वह उन्हें तुरंत व्यक्तिगत रूप से संपर्क करके बताएं। हम सदैव आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव का विकास करना हमारा लक्ष्य है। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, भाजपा नेता डॉ. रत्नेश गंगवार, विवेक वर्मा ,नरेश चंद शर्मा ,राम प्रकाश मिश्र, अचल दीक्षित, महीप सिंह ,नरेंद्र प्रताप सिंह गंगवार ,बंटी गुप्ता ,शिवेंद्र नाथ शुक्ल ,आयुष मिश्र, राजेश सिंह ,उमाकांत मिश्र, सुरेश गुप्ता, रामशरण वाल्मीकि, रितेश अग्रवाल, संजय शर्मा ,भरत शर्मा ,नरेंद्र सक्सेना,संजय दीक्षित, डॉ. बांके लाल गंगवार,मनोज गुप्ता, अशोक दीक्षित, धर्मेंद्र सिंह चौहान आदि कार्यकर्ता शामिल थे। सांसद ने ग्राम सुहेला, जमुनिया, ईंटगांव, मोहोलिया, पसगवां, रौतापुर ओड़ाझार आदि ग्रामों में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों से समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.