Move to Jagran APP

आधुनिक अन्नदाता किसानों को प्रेरित कर बढ़ाएं आमदनी

जिले की खेतीबाड़ी की वजह से प्रदेश में अलग पहचान हैं। प्रगतिशील किसान जैविक खेती के जरिये अन्य किसानों को जोड़कर उन्हें आय दोगुनी करने को गोष्ठी करें। वह स्वयं गोष्ठियों में प्रतिभाग कर किसानों को प्रेरित करेंगे। जब जहां जरूरत पड़ेगी वह कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ चलेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 11:48 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 11:48 PM (IST)
आधुनिक अन्नदाता किसानों को प्रेरित कर बढ़ाएं आमदनी
आधुनिक अन्नदाता किसानों को प्रेरित कर बढ़ाएं आमदनी

पीलीभीत,जेएनएन: जिले की खेतीबाड़ी की वजह से प्रदेश में अलग पहचान हैं। प्रगतिशील किसान जैविक खेती के जरिये अन्य किसानों को जोड़कर उन्हें आय दोगुनी करने को गोष्ठी करें। वह स्वयं गोष्ठियों में प्रतिभाग कर किसानों को प्रेरित करेंगे। जब जहां जरूरत पड़ेगी वह कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ चलेंगे। यह बात भाजपा सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को गांव रामपुर तालुके महाराजपुर में प्रगतिशील किसान गुरमंगत सिंह के संयोजन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

इससे पहले उन्होंने मुजरफ्फरनगर, पिपरिया दुलई में सभा कर लोगों की समस्याओं को सुना। सांसद ने यहां तेजपात के पौधों को रोपित किया। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र व एससीडीआइ संजय श्रीवास्तव के साथ वर्डचिप विधि से तैयार होने वाली गन्ने की नर्सरी का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि जैविक खेती से किसान की अधिक आय बढ़ेगी। आधुनिक खेती से किसान जुड़ेंगे तो उनका जीवन यापन बेहद अच्छे से होगा और आय में वृद्धि होगी। कोरोना की चुनौती से आगे निकलना पड़ेगा। नई खेती किसानों की तरक्की में नए आयाम लिखेगी। उनकी तरफ से कोरोना काल में एक लाख पैकेट भोजन के वितरण कराए गए हैं। इस दौरान गन्ना समिति अध्यक्ष मोहन सिंह, सतेन्द्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री गुरभाग सिंह, अतिदरपाल सिंह, राजाराम शर्मा, कौशल किशोर वाजपेयी, फत्तेपुर खुर्द के ग्राम प्रधान आशुतोष दीक्षित, विपिन सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

घुंघचाई : गांव में ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह के आवास पर बैठक में सांसद ने किसानों के धान की फसल का समर्थन मूल्य दिलवाने का भरोसा दिया। जनता की सेवा के लिए हर समय समर्पित रहने की बात कही। उन्होंने कहा जिले के लोगों से उनका परिवारिक रिश्ता है। इस दौरान विधायक बाबूराम पासवान, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सरोज वाजपेयी, शिवदास गंगवार, अनिल सिंह, रामकुमार प्रजापति, राजेश गुप्ता, जमुना वर्मा, अशोक राजा, राजवीर वर्मा, धर्मपाल वर्मा, जागेश्वर दयाल, शिवसागर त्रिवेदी, रामनिवास शर्मा, राजकुमार शुक्ल, संजीव त्रिवेदी, अनिल मिश्र, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.