पीलीभीत: देवर से प्रेम-प्रसंग, पति से कलह... विवाद के बाद विवाहिता ने खाया जहर, फैली सनसनी
पीलीभीत के बीसलपुर में पति से विवाद के बाद हर्षिता नामक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। यह ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक इमेज
संवाद सहयोगी, बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली क्षेत्र के गांव खिरकिया निवासी राजेश की पत्नी हर्षिता ने शुक्रवार को पति से कहासुनी के बाद एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। गंभीर हालत में उसे पहले बीसलपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर बरेली रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान देर शाम मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंच पुलिस मामले में जांच को शुरू कर दिया है।
गांव निवासी राजेश की पत्नी हर्षिता 35 का अपने देवर इंद्रपाल से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
करीब एक महीने पहले महिला घर से देवर के साथ चली गई थी। तीन दिन पहले वह वापस लौटी थी। शुक्रवार दोपहर पति राजेश से एक बार फिर विवाद हुआ।
गुस्से और तनाव में आकर महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया और कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर न आने पर स्वजनों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा तो वह जमीन पर अचेत पड़ी थी।
उसे बीसलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर स्वजन उसे बरेली के अस्पताल ले गए, लेकिन वहां देर शाम डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि स्वजन के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और प्रेम-प्रसंग व विवाद के बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत में बाघों के बाद अब तेंदुओं की दहशत: ग्रामीणों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरेगी 'बाघ एक्सप्रेस'
