अमरिया नहर पुल से परेवा वैश्य की सड़क जर्जर
अमरिया नहर पुल से परेवा वैश्य को जाने वाली सड़क की हालत बद से बद्तर हो गई है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है उस पर चलना मुश्किल है। सड़क पर पत्थर उखड़ जाने से दो पहिया वाहन फिसल जाते हैं जिसमें राहगीर घायल हो जाते हैं। लगभग दस किलोमीटर यह मार्ग काफी समय से खराब है। सफर तय करने में काफी समय लगता है।
जेएनएन, अमरिया (पीलीभीत): अमरिया नहर पुल से परेवा वैश्य को जाने वाली सड़क की हालत बद से बद्तर हो गई है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है उस पर चलना मुश्किल है। सड़क पर पत्थर उखड़ जाने से दो पहिया वाहन फिसल जाते हैं जिसमें राहगीर घायल हो जाते हैं। लगभग दस किलोमीटर यह मार्ग काफी समय से खराब है। सफर तय करने में काफी समय लगता है। सड़क की अभी तक कोई मरम्मत नहीं हुई है। हर तरफ सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए और मुश्किल है। इस मार्ग से दर्जनों गांव की महिलाएं सीएचसी जाती है जिससे हमेशा महिलाओं को खतरा रहता है सड़क को अगर निर्माण कार्य नहीं हुआ तो आने वाले बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और खराब हो जाएगी, जिससे निकलना बंद हो जाएगा।