Move to Jagran APP

नवीन तकनीक से खेती करने पर दिया जोर

जागरण संवाददाता पीलीभीत केंद्रीय कृषि बीज भंडार के परिसर में शुक्रवार को कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 07:52 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 07:52 PM (IST)
नवीन तकनीक से खेती करने पर दिया जोर
नवीन तकनीक से खेती करने पर दिया जोर

जागरण संवाददाता, पीलीभीत: केंद्रीय कृषि बीज भंडार के परिसर में शुक्रवार को कृषि निवेश मेला व कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को नवीन तकनीक से खेती कर उपज बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई। परिसर में किसानों की जानकारी के लिए कई स्टालों को लगाया गया था। मेला का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने किया।

loksabha election banner

मुख्य विकास अधिकारी ने परिसर में लगे स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान गेहूं, धान, व गन्ना के अतिरिक्त अन्य फसलों को पैदा कर सकते है। किसानों को फल, सब्जी, औषधीय व संगधीय पौधों की खेती को अपनाने की भी आवश्यकता है। कृषि वैज्ञानिक शैलेंद्र सिंह ढाका ने कहा कि किसानों को धान को विभिन्न कीटों व बीमारियों को तकनीकी खेती करने से बचाया जा सकता है। किसान भूरा फुदका के नियंत्रण के लिए पाइमेट्रोसिन एक एकड़ के लिए 120 ग्राम की मात्रा में प्रयोग कर सकते है। उन्होंने खेतों में होने वाली बीमारियों को बचाव के लिए कई विधियों के बारे में विस्तार से बताया। उपकृषि निदेशक यशराज सिंह ने सरकार की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा सम्मान निधि योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि सभी किसानों के खातों में पहुंचेगी। कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने किसानों को मानधान योजना के बारे में जानकारी दी और इस योजना में लोगों से लाभ उठाने को कहा। इस मौके पर खूबचंद्र मौर्य, हरिओम, डॉ शुभाजंना पांडेय, ईश्वरी प्रसाद, महेश कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.