लक्ष्य के सापेक्ष 31.9 फीसद लोगों का टीकाकरण
जिले में कोविड टीकाकरण की गति शुरुआत में धीमी रही लेकिन फिर धीरे-धीरे रफ्तार बढ़ने लगी। 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों का टीकाकरण शुरू हो जाने के बाद इसमें तेजी आई है। लक्ष्य के सापेक्ष 31.9 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
पीलीभीत,जेएनएन : जिले में कोविड टीकाकरण की गति शुरुआत में धीमी रही लेकिन फिर धीरे-धीरे रफ्तार बढ़ने लगी। 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों का टीकाकरण शुरू हो जाने के बाद इसमें तेजी आई है। लक्ष्य के सापेक्ष 31.9 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
शासन की ओर से जिले को 10 लाख 59 हजार 357 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक कुल 4 लाख 20 हजार 430 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका, उनमें 3 लाख 50 हजार 619 को वैक्सीन की पहली डोज तथा 69 हजार 811 को दूसरी डोज लग चुकी है। टीका लगवाने वालों में दो लाख 35 हजार 139 पुरुष और एक लाख 85 हजार 196 महिला हैं। अभी तक पूरनपुर क्षेत्र में सबसे अधिक एक लाख 12 हजार 378 लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है। पूरे जिले में साठ साल से अधिक की आयु वाले एक लाख 21 हजार 961 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इसके अलावा 45 से लेकर 59 साल तक की आयु के 1 लाख 46 हजार 962 लोगों को टीका लगाया गया है। 18 से 44 साल आयु वर्ग के 1 लाख 51 हजार 507 लोगों को टीका लग चुका। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सीमा अग्रवाल के अनुसार कोविड टीकाकरण में प्रदेश में जिला छठवें स्थान पर है। पहले इससे कई पायदान नीचे चल रहा था। उन्होंने बताया कि जून में 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों का टीकाकरण शुरू हो जाने के बाद से इसमें तेजी आई है। जितनी मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाती है, उसी के हिसाब से टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाते हैं।