Move to Jagran APP

पंकज की बांसुरी से निकलेंगे लोकगीत के राग

रणजीत मिश्रा, ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में चल रहे 22वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jan 2018 06:14 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jan 2018 06:14 PM (IST)
पंकज की बांसुरी से निकलेंगे लोकगीत के राग
पंकज की बांसुरी से निकलेंगे लोकगीत के राग

रणजीत मिश्रा, ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में चल रहे 22वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में झारखंड के पंकज लोकगीत की राग में बांसुरी वादन करेंगे। उन्होंने एनएसएस की तरफ यहां शिरकत की है। झारखंड से करीब तीस युवाओं की टीम यहां अपनी कला की प्रस्तुति करने के लिए बेताब हैं। इनकी प्रस्तुति में झारखंड की संस्कृति के साथ लोकगीत का समावेश भी देखने को मिलेगा। इसी टीम में शामिल गुमला के रहने वाले व रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थी पंकज अपनी बांसुरी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। पंकज रांची विश्वविद्यालय से पीजी के तीसरे सेमेस्टर का छात्र है। वह पढ़ाई के साथ बांसुरी वादन की कला में भी निपुणता के साथ शिखर की ओर बढ़ रहा है। बचपन से कुछ अलग करने के शौक के चलते उन्होंने नदी के तट पर बांसुरी वादन की कला सीखी। मां सरस्वती की नित्य पूजा अर्चना के बाद करीब एक से डेढ़ घंटे सुबह-शाम के रियाज करते थे। पंकज ने बताया कि कड़ी मेहनत ने उन्हे राष्ट्रीय युवा महोत्सव तक ला खड़ा किया है। इस उपलब्धि के बारे में सोच कर भी मन रोमांचित हो उठता है। इतने बड़े स्तर पर बांसुरी वादन करना चुनौतीपूर्ण हैं। इससे पूर्व झारखंड महोत्सव के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर भी कई बार कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। इससे पहले लुधियाना महोत्सव में के साथ झारखंड सरकार से राज्य स्तरीय पुरस्कार भी जीत चुके हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.