सीएम योगी देंगे 70 बड़े प्रोजेक्ट का तोहफा, 2478 करोड़ होंगे खर्च; कल दोपहर लैंड करेंगे नोएडा एयरपोर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा में 2478 करोड़ रुपये की 70 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें नोएडा प्राधिकरण के ...और पढ़ें

सीएम योगी नोएडा में 70 प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। फोटो: आर्काइव
HighLights
मुख्यमंत्री योगी 70 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
2478 करोड़ रुपये की लागत से होगा नोएडा का विकास
नोएडा प्राधिकरण के नए प्रशासनिक भवन का भी उद्घाटन
जागरण संवाददाता, नोएडा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के नवनिर्मित मुख्य प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए दोपहर 3:25 बजे सेक्टर-96 स्थित कार्यक्रम स्थल पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे।
यहां से नोएडा प्राधिकरण की 2478 करोड़ की 70 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इसमें 1045 करोड़ की पांच परियोजनाओं का लोकार्पण और 1434 करोड़ की 65 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
शुक्रवार की कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश के साथ पूरी टीम ने लिया।
नोएडा में किन परियोजना का होगा लोकार्पण
- 390 करोड़ से सेक्टर-96 में मुख्य प्रशासनिक भवन।
- 18.40 करोड़ से 4 रेनीवेल का निर्माण।
- 13.71 करोड़ से नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर IPS-1 सेक्टर-147 और IPS-2 सेक्टर-145 से MSPS-1 सेक्टर-136 तक सीवर लाइन।
- 13.83 करोड़ से एक्सप्रेसवे पर दायीं ओर IPS-5 से सेक्टर-154 और IPS-6 सेक्टर-166 से MSPS-2 सेक्टर-168 में सीवर लाइन।
- डीएससी रोड पर अगाहपुर पेट्रोल पंप से एनएसईजेड तक 5.5 किमी एलिवेटेड करीब 608 करोड़ का औपचारिक उद्घाटन, नंवबर 2025 में ट्रायल के लिए खोला गया था।
नोएडा में इन परियोजना का होगा शिलान्यास
- 107 करोड़ से दलित प्रेरणा स्थल में सिविल और विद्युत कार्य का अनुरक्षण।
- 67.81 करोड़ से भंगेल एलिवेटेड, पिलर नंबर-59 पर क्लोवर लीफ का निर्माण।
- 56 करोड़ से सेक्टर-145 में चौड़ी सड़क और नाली का निर्माण।
- 45 करोड़ से सेक्टर-145 में पांच प्रतिशत प्लॉट का विकास।
- 43 करोड़ से रोड-1 मामूरा रोड से रोड नंबर-6, रजत विहार सेक्टर-62 तथा संबंधित सेक्टरों की आंतरिक सड़कों का नवीनीकरण।
- 23 करोड़ से एपमी-2, गिझौड़ से सेक्टर-24 तक नाले को ढकने का कार्य।
- 21.85 करोड़ से सेक्टर-5, 9 व 10, जोनल रोड संख्या-3 व 5 पर कोल्ड मिलिंग से रिसरफेसिंग।
- 21 करोड़ से एमपी-2 एलिवेटेड पर नॉइज बैरियर लगाने का कार्य।
- 20 करोड़ से सेक्टर-38ए, बॉटेनिकल गार्डन बस डिपो का नवीनीकरण।
- 19.96 करोड़ से एपमी-1, शाहदरा ड्रेन से सेक्टर-12, 22, 56 तिराहे तक नवीनीकरण।
- 14.86 करोड़ से सेक्टर-8 ए, बी, सी व डी ब्लॉक में नाली और पुलिया का निर्माण।
- 13.39 करोड़ से जोनल रोड-3, डीएससी मार्ग का नवीनीकरण।
- 10 करोड़ से नोएडा प्रवेश द्वार से शाहदरा ड्रेन तक नवीनीकरण।
बनाया गया हेलीपैड
सेक्टर-96 में प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन के बगल हैलीपेड बनाया गया है। शनिवार दोपहर को सीएम योगी हैलीकाप्टर से नोएडा आएंगे। इससे पहले वो करीब 1 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आएंगे। यहां यमुना सिटी में दो इकाईयों का शिलान्यास करेंगे। जन सभा को करने के बाद नोएडा करीब साढ़े तीन बजे आएंगे।
बम स्क्वाॅड ने की जांच
कार्यक्रम स्थल पर किसी तरह की लापरवाही नहीं हो। इसके लिए बम स्क्वाॅड के साथ भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसकी जांच भी की गई।
सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- 12:55 पर नाेएडा एयरपोर्ट।
- 13:10 पर हेलीपैड सेक्टर-10 यमुना सिटी।
- 13:20 पर सेल प्लांट परिसर सेक्टर-8 का शिलान्यास।
- 13:55 पर अंबर एवं ऐसेंट के इलेक्ट्राॅनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास।
- 15:25 पर सेक्टर-96 नोएडा नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण और एमएसएमई कार्यक्रम दिवस कार्यक्रम।
- 16:30 से 18 बजे तक मेरठ मंडल के लोक निर्माण विभाग के साथ पुराने कार्य की समीक्षा और परियोजना की बैठक।
- 18:30 मिनट पर गाजियाबाद सीआईएसएफ प्रांगण जाएंगे।
यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक; नोएडा से फिरोजाबाद लौटते दो युवकों की मौत
