विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक; नोएडा से फिरोजाबाद लौटते दो युवकों की मौत

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 26 Jun 2026 01:19 PM (GMT+05:30)

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में नोएडा से फिरोजाबाद लौट रहे दो बाइक सवार युवकों की डिवाइडर ...और पढ़ें

एक्सीडेंट में मृतक दीपक और राजा। फाइल फोटो

एक्सीडेंट में मृतक दीपक और राजा। फाइल फोटो

HighLights

  1. नोएडा से फिरोजाबाद लौट रहे थे दोनों युवक।

  2. खंदौली थाना क्षेत्र में हुआ भीषण सड़क हादसा।

संवाद सूत्र, खंदौली (आगरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। नोएडा से फिरोजाबाद लौट रहे दोनों युवकों की बाइक खंदौली थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और दोनों युवक करीब 20 मीटर तक सड़क पर फिसलते चले गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही स्वाजन घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

दीपक पुत्र रामनरेश, निवासी कृष्णा नगर, थाना उत्तर, जनपद फिरोजाबाद, नोएडा के सेक्टर-59 स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में हेल्पर के रूप में कार्य करता था। उसके पास ही उसकी बुआ का बेटा राजा, निवासी थाना हसराबाद , जनपद अलीगढ़, रहकर कक्षा 10 की पढ़ाई कर रहा था।

शुक्रवार को दोनों बाइक से नोएडा से अपने घर फिरोजाबाद के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के 155वें किलोमीटर के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक और दोनों युवक करीब 20 मीटर तक सड़क पर फिसल गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही खंदौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना की सूचना पर मृतकों के स्वाजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अपनों की असमय मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।