जेल में योगा व भजन कीर्तन गर्भवती महिला को कोरोना से रख रहा दूर : विपिन मिश्रा
लुकसर स्थित जिला जेल में गर्भवती महिला बंदी को कोरोना से बचाने के लिए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। वहां परिसर में एक ऐसा हॉल तैयार किया गया है जिसमें जच्चा-बच्चा को खुश रखने के लिए जेल में बंद अन्य महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया जाता है। इसके अलावा गर्भवती महिला को उसी हाल में विशेषज्ञ की मदद से योग कराया जा रहा है।
प्रवीण विक्रम सिंह, ग्रेटर नोएडा

वर्तमान में जेल में एक बंदी महिला गर्भवती है। जेल में कुल 50 महिला बंदी है और जेल में कुल बंदियों की संख्या 2400 है। जेल की क्षमता करीब चार हजार बंदियों की है। ऐसे में क्षमता से कम बंदी होने से भी गर्भवती महिला को शारीरिक दूरी का आसानी से पालन कराया जा रहा है।
दरअसल, जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में जेल में बंद महिलाएं व गर्भवती को कोरोना से बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। जेल प्रशासन भी इस पर खरा उतर रहा है। जेल प्रशासन ने महिला बंदियों को जेल में एक अच्छा माहौल देने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया है। इसके तहत गर्भवती महिला का आधा से ज्यादा समय हॉल में बीतता है। उसको हॉल में योग कराने के साथ ही भजन कीर्तन सुनाया जाता है। इसके अलावा गर्भवती महिला को फिट रहने के लिए नियमित तौर पर काढ़ा व विटामिन सी की गोलियां दी जा रही हैं। डॉक्टर रोजाना गर्भवती महिला का चेकअप करते हैं। अस्थायी जेल होगी शिफ्ट
बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के एससी-एसटी छात्रावास में बनाई गई अस्थायी जेल को शिफ्ट किया जाएगा। इसकी योजना तैयार कर ली गई है। अस्थायी जेल में जिला जेल के बाहरी हिस्से में शिफ्ट किया जाएगा। जिससे बंदियों को खान-पान में किसी तरह की असुविधा न हो। वर्तमान में जेल में एक महिला बंदी गर्भवती है। उसको नियमित तौर पर काढ़ा व विटामिन सी की गोलियां दी जा रही हैं। योग कराया जा रहा है। जेल में बंदी को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
- विपिन मिश्रा, जेल अधीक्षक, जिला जेल गौतमबुद्ध नगर