यीडा सिटी की बदलेगी सूरत, एयरपोर्ट के भव्य स्वागत के लिए बनेगा आकर्षक प्रवेश द्वार
यीडा सिटी अपने प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाने के लिए कंपनियों से जल्द प्रस्ताव आमंत्रित करेगा। यह पहल नोएडा इंटरनेशनल ...और पढ़ें

एयरपोर्ट के भव्य स्वागत के लिए बनेगा आकर्षक प्रवेश द्वार। AI जनरेटेड
HighLights
यीडा सिटी प्रवेश द्वार के लिए कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित।
नोएडा एयरपोर्ट के कारण क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाना लक्ष्य।
फव्वारे, लैंडस्केपिंग से प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यीडा सिटी के प्रवेश द्वार बनाने के लिए यीडा कंपनियों से जल्द प्रस्ताव आमंत्रित करने जा रहा है। चयनित कंपनी प्रवेश द्वार की थीम व निर्माण संबंधित अन्य कार्य पर सुझाव देगी।
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो चुका है। दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद देश-विदेश के लोग नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यीडा क्षेत्र से होकर गुजरेंगे।
तैयार होगी थीम
यीडा सिटी की खूबसूरती को लेकर उनके दिलो-दिमाग में अच्छी तस्वीर बने, इसके लिए प्राधिकरण शहर के प्रवेश द्वार को खूबसूरत बनाने की योजना बना रहा है। साठ मीटर सड़क पर यीडा क्षेत्र जहां शुरू होता है, वहां प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इसकी थीम तैयार होगी।
यह भी पढ़ें- यीडा सिटी में 900 करोड़ का निवेश करेंगी दो जापानी कंपनी, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
प्राधिकरण महाप्रबंधक राजेंद्र भाटी ने बताया कि साठ मीटर सड़क के सात किमी मॉइल स्टोन पर यह प्रवेश द्वार बनेगा। इसे आकर्षक बनाने के लिए फव्वारे, लैंड स्केपिंग और हरियाली समेत कई काम किए जाएंगे।
