विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसानों की बल्ले-बल्ले: YEIDA 5100 किसानों को जल्द देगा 7 प्रतिशत आबादी भूखंड, CM योगी सौंपेंगे आवंटन पत्र

Published: Sat, 04 Jul 2026 12:32 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 04 Jul 2026 01:44 PM (GMT+05:30)

यमुना प्राधिकरण (YEIDA) जल्द ही किसानों को 7 प्रतिशत आबादी भूखंडों के आवंटन पत्र जारी करेगा।

सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड।

सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण किसानों को जल्द सात प्रतिशत आबादी भूखंड के आवंटन पत्र जारी होंगे। यीडा अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से किसानों को आवंटन पत्र दिलाने की तैयारी में जुटे हैं। पहले चरण में 5100 किसानों को आवंटन पत्र सौंपने की तैयारी है।

यमुना प्राधिकरण औद्योगिक विकास परियोजनाओं के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण या सहमति के जरिये क्रय करता है। इसके एवज में किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड आवंटित होते हैं, लेकिन अधिकतर गांवों के किसानोंं को लंबे समय से भूखंडों का आवंटन नहीं हुआ है।

किसान संगठन इसके लिए प्राधिकरण से लगातार मांग करते आ रहे हैं। संगठनों की मांग पर प्राधिकरण ने किसानों को भूखंड का आरक्षण पत्र जारी किए थे, लेकिन अब 5100 किसानों को आवंटन पत्र भी जारी करने की तैयारी है। आवंटन पत्र प्राधिकरण तब ही जारी करता है जब भूखंड को विकसित कर दिया जाता है।

प्राधिकरण अब तक 11211 किसानोंं मेंं से 7035 को आरक्षण पत्र साैंप चुका है। 4176 किसानों के भूखंड नियोजित भी हो चुके हैं। प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही 5100 भूखंडों के आवंटन पत्र किसानों को सौंपे जाएंगे। शेष भूखंडों का भी तेजी से नियोजन किया जा रहा है।

इन गांवों के किसानों को दिए जाएंगे भूखंड

जिन गांवों के किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड दिए जाएंगे उनमें

  • गुनपुरा,
  • मथुरापुर,
  • मूंजखेड़ा,
  • औरंगपुर,
  • बेला कला,
  • सलारपुर,
  • मुस्तफाबाद,
  • रामपुर बांगर,
  • चांदपुर,
  • मिर्जापुर,
  • रुस्तमपुर,
  • पारसौल,
  • उस्मानपुर,
  • डूंगरपुर रीलका,
  • आच्छेपुर,
  • पचोकरा,
  • अच्छेजा बुजुर्ग,
  • निलौनी शाहपुर,
  • धनौरी,
  • कादरपुर,
  • रौनीजा,
  • तिरथली,
  • वीरमपुर आदि गांव शामिल हैं।

इसके अलावा दनकौर, अट्टा गुजरान, जगनपुर के एसआइटी जांच के प्रकरणों को छोड़कर अन्य किसानों को भूखंड दिए जाएंगे।